शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देवास सहित मध्यप्रदेश से बड़ी भागीदारी, एकनाथ शिंदे फिर बने अध्यक्ष।


भारत सागर न्यूज/देवास।
शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हाल ही में मुंबई में सम्पन्न हुई, जिसमें एक बार फिर सर्वसम्मति से शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को पार्टी का मुख्य नेता और अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया, जिनमें देवास जिले के कार्यकर्ता भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।



शिवसेना प्रवक्ता सुनील वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन युवा शिवसेना के राष्ट्रीय कार्यालय, ठाणे महाराष्ट्र में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक, राष्ट्रीय सचिव किरण साली के मार्गदर्शन और प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। 



इस दौरान मप्र कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा संगठन के विस्तार, कार्यशैली और आगामी योजनाओं पर मंथन किया गया। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कई जिला अध्यक्षों की सराहना की और संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।



बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जल्द ही शिवसेना पार्टी के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और युवा शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वेश प्रताप सरनाईक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे इस दौरान वे इंदौर में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे और उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करेंगे।




इस राष्ट्रीय बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुनील वर्मा, देवास जिला उपाध्यक्ष लाल डांगी, जिला संगठन मंत्री विनोद पटेल, जिला महामंत्री रत्नेश गुप्ता सहित आगर, मंदसौर, इंदौर और अन्य जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे। 

यह भी पढ़े :-25वीं बार देवास से अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।

बैठक को सफल और सार्थक बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!