गुरु का मार्गदर्शन जीवन को बनाता है सार्थक: महंत स्वामी राम नारायण।




भारत सागर न्यूज/देवास। जीवन को सार्थक बनाता है गुरु का मार्गदर्शन। गुरु के आशीर्वाद से ही मनुष्य संपूर्णता को प्राप्त करता है। 




यह विचार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम द्वारा में  महंत स्वामी राम नारायण ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नाविक के बिना नाव मार्ग से भटक जाती है उसी प्रकार जीवन में यदि गुरु का उपदेश और मार्गदर्शन नहीं हो तो व्यक्ति जिंदगीभर भटकता रहता है। 




प्रातः काल अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय प्रवर्तक स्वामी रामचरणजी महाराज की वाणी का संत राम सुमिरन जी के द्वारा पाठ किया । 


बाल संत पुनीत रामजी ने निर्गुणी भजन गाकर सभी भक्तों को  भाव विभोर कर दिया। दोपहर 12 बजे महाप्रभु रामचरण जी महाराज की आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। 




गुरु पूर्णिमा से रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग प्रारंभ हुआ जो दीपावली तक चलेगा। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नगर निगम सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी, सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन, अजय पहाड़िया, 





शुभम चौहान, अजय गुर्जर, सोन झाला एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में पूजन किया एवं राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन