देवास जिले के प्रताप नगर, अंबेडकर नगर और बरोठा में छापामार कार्यवाही, भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त....
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित,
के मार्गदर्शन में दिनांक 19 जुलाई 2025 को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रताप नगर, अंबेडकर नगर एवं ग्राम बरोठा (सांसी मोहल्ला एवं नाले क्षेत्र) में अल सुबह सर्चिंग अभियान चलाया गया।
इस कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा और मदिरा निर्माण की सामग्री जब्त की गई। टीम द्वारा जमीन में गाड़कर रखे गए लगभग 2100 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया, साथ ही चलित भट्टियों को भी तोड़ा गया।
इसके अतिरिक्त 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, 72 कैन बीयर और 40 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग ₹2,30,000 आंका गया है। इस कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 08 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सर्चिंग अभियान में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, डी.पी. सिंह, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, बालमुकुंद गौड़, आरक्षक अरविंद जिनवाल, बालकृष्ण जायसवाल,
सनत ओझा, निकिता परमार, आशीष, सुरेन्द्र, गीतेश सैनिक किशोर, अनिल चोहान, अनिल और केदार शर्मा शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।







Comments
Post a Comment