पेंशनर्स संघ और जिला प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्तों को मिली गरिमामयी विदाई......
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के विभिन्न विभागों से अप्रैल-मई 2025 में अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती निरूपमा पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर एवं पेंशन भुगतान आदेश प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। जिला पेंशन विभाग के एपीओ मदन मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले डॉ. भारत सिंह गोयल, ठाकुर प्रसाद बिलावलिया, माखनदास वैष्णव, नारायण तिवारी, इकबाल शेख, राजेन्द्र सिंह पवार, आनंदीलाल मालवीय, श्रीमती सुगंधा गुप्ता,
श्रीमती चंदा शर्मा, नरेन्द्र कुमार देशमुख, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, आकिल अंसारी, दीपक हुडे सहित कुल 30 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पेंशन कार्यालय द्वारा सभी को उपदान एवं पेंशन का भुगतान समय पर कर दिया गया है, और आगे भी नियमानुसार पेंशन संबंधित राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित होती रहेगी।
यह भी पढ़े : क्या देवास मामले में होंगे बड़े खुलासे? आयोग ने दौरा क्यों किया रद्द.....!
कार्यक्रम में पेंशनर्स संघ के गंगा सिंह सोलंकी ने कलेक्टर को सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से परिचित कराया और जलगंगा मिशन के तहत जल संरक्षण की दिशा में योगदान देने का भी आव्हान किया।
इस अवसर पर जिला पेंशन कार्यालय के मनीष कौशल, अधिकारी/कर्मचारी पेंशन संघ के एसएम लाम्बोरे, पद्माकर फडनीस, देवीशंकर तिवारी, सुनीता विश्वकर्मा, हेमंत मीणा, भुर सिंह, सुरेन्द्र सहित पेंशन संघ के पदाधिकारी अरविंद पाण्डेय, महिपाल सिंह एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गंगा सिंह सोलंकी ने किया एवं आभार मनीष कौशल द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह में भावनात्मक वातावरण के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल की स्मृतियों के साथ विदाई ।



Comments
Post a Comment