सीमित संसाधनों से सफलता की ऊंचाई तक पहुँचे हर्षित दवे....!





भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के होनहार युवा हर्षित दवे ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर न केवल देवास का नाम रोशन किया, बल्कि  रामी गुजराती माली समाज से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव भी हासिल किया है। 




हर्षित ने मई 2025 में आयोजित सीए की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उनके पिता मनोज दवे एक छोटे किराना व्यापारी हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी बेटे की शिक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। 




हर्षित ने कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अध्ययन से यह मुकाम प्राप्त किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और छोटी बहन को दिया है। इस उपलब्धि से समाज में खुशी का माहौल है। 


गुजराती माली समाज के अध्यक्ष मुकेश गोयल, वार्ड पार्षद श्रीमती अंतिम अजय पडियार सहित समाज के वरिष्ठजनों ने हर्षित का सम्मान कर, 




उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिजनों, मित्रों और स्नेहीजनों ने भी हर्षित को ऐतिहासिक सफलता पर बधाइयाँ दी हैं। यह उपलब्धि साबित करती है कि समर्पण और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा