देवास में भीषण सड़क हादसा, मैजिक की टक्कर से युवक की जान गई...!
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक की जान चली गई।
एलएनबी क्लब के सामने वह व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक वाहन के नीचे आ गया और चालक उसे लगभग 15 से 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और युवक को आनंदबाग इलाके में छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े - कालिदास उघान में युवक की लाश मिलने से हड़कंप!
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर ली है। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।




Comments
Post a Comment