श्रावण सोमवार की सवारी के चलते छात्रों को राहत, शिक्षा विभाग ने बदली साप्ताहिक दिनचर्या!





भारत सागर न्यूज/उज्जैन। श्रावण मास के दौरान बाबा महाकाल की नगर भ्रमण सवारी के कारण उज्जैन में ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष व्यवस्था की जा रही है। 




14 जुलाई से 11 अगस्त तक उज्जैन जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में रविवार को नियमित कक्षाएं लगेंगी जबकि सोमवार को अवकाश रहेगा। यह निर्णय खास तौर पर विद्यार्थियों की आवाजाही में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए लिया गया है।





श्रावण मास में बाबा महाकाल की सवारी हर सोमवार को निकलती है, जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। 




इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात प्रतिबंध लागू रहते हैं, जिससे छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। 





इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इस वर्ष कुल छह सवारियां निकाली जाएंगी। इनमें से पांच सोमवार को होंगी, जिनकी पूर्व सूचना के अनुसार रविवार को स्कूल संचालित किए जाएंगे और सोमवार को अवकाश रहेगा। 




हालांकि, 18 अगस्त को निकाली जाने वाली अंतिम राजसी सवारी स्थानीय अवकाश के अंतर्गत आती है, अतः उस दिन रविवार को स्कूल नहीं लगेंगे। शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और शहर की व्यवस्थाओं के बेहतर संचालन के दृष्टिकोण से लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन