स्वच्छता के लिए देवास नगर निगम को राष्ट्रपति अवॉर्ड,सफाई मित्रों की मेहनत का किया गया सम्मान!



भारत सागर न्यूज/देवास।  देवास नगर निगम को राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है! यह पुरस्कार उन सफाई मित्रों और छोटे कर्मचारियों की अथक मेहनत का परिणाम है, जो दिन-रात, धूप, बारिश और ठंडी में हमारे शहर को सुंदर और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए काम करते हैं।



नगर निगम के पार्षद और नेताप्रतिपक्ष राहुल पंवार ने कहा, “इस सफलता का श्रेय उन सफाई मित्रों को जाना चाहिए, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को हासिल किया है। मुझे लगता है कि कम से कम एक सफाई मित्र को अवॉर्ड लेने के लिए हमारे साथ होना चाहिए था।"



अवॉर्ड मिलने के बाद, देवास के सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए शहर की जनता ने सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

लोगों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की है और इसे एक प्रेरणा के रूप में देखा है।



हम सभी को अपने सफाई मित्रों और छोटे कर्मचारियों पर गर्व होना चाहिए, जिनकी मेहनत ने इस अवॉर्ड को संभव बनाया। हम उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं! 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा