नशे में लहराता ऑटो बना हादसे का कारण, चालक और सवारी की मौत....!





भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा94248 50595) । इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी ब्रिज पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक और उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 




यह हादसा उस समय हुआ जब उज्जैन से सवारी लेकर इंदौर जा रही रायल ट्रेवल्स की बस त्रिवेणी ब्रिज पर एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई।




टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 


प्रत्यक्षदर्शियों और बस यात्रियों के अनुसार ऑटो चालक शराब के नशे में था और लहराते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।




हादसे की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। 




एडिशनल एसपी गुरु शरणं पाराशर ने बताया कि नानाखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा