"एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत टेकरी पर हुआ पौधारोपण...




भारत सागर न्यूज/देवास। नेशनल यूनिटी ग्रुप देवास द्वारा संयोजक सुनीलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत मां चामुंडा पहाड़ी को हराभरा करने एवं पर्यावरण  को शुद्ध बनाए रखने के लिए टेकरी पर औषधीय एवं फलदार पौधे रोपे गए।





मुख्य रूप से पीपल, बरगद, आम, नीम बिल्वपत्र के पौधे लगाए गए। ठाकुर ने इस दौरान कहा, कि पौधे को लगाना तो आसान बात है, लेकिन उसे सहेजकर उसकी सुरक्षा कर बड़ा करना बड़ी बात है। 






कई लोग सिर्फ पौधा लगाकर भूल जाते हैं, जिससे वह पौधा खत्म हो जाता है। फिर पौधा पेड़ नहीं बन पाता है, इसलिए हम पौधों को लगाने के बाद हम उनकी देख रेख करें, ताकि पौधे सूखे नहीं। 


सभी सदस्यों ने उनकी सुरक्षा और देखरेख का संकल्प लिया। 




इस अवसर पर अनिल सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, दीपक मालवीय, संतोष जाट, रविन्द्र उपाध्याय, पुष्पेन्द्र सत्यनारायण यादव,  आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मोहन चौडिया ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा