देवास: जनसुनवाई में महिला का हंगामा, कलेक्टर कार्यालय की छत से कूदने का प्रयास...!





भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को एक महिला ने जनसुनवाई के दौरान हंगामा करते हुए छत से कूदने का प्रयास किया। महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर आई थी और सुनवाई नहीं होने के कारण वह बेहद हताश थी। 





उनका आरोप है कि हाटपिपलिया क्षेत्र में उनकी जमीन को भूमाफिया हड़पना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। 




महिला और उसके पति को अधिकारियों ने अगली सुनवाई के लिए कहा था, जिससे वे नाराज हो गए और छत पर चढ़ गए। घटनास्थल पर मौजूद 


लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते महिला को समझाने की कोशिश की और अंततः उसे नीचे उतारने में सफल रहे।




इस पर एडीएम बिहारी सिंह ने कहा, "यह आत्महत्या जैसा प्रयास नहीं है, बल्कि एक प्रकार की प्रेशर पॉलिटिक्स है। प्रशासन दबाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेगा।" वहीं, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा