महाकाल के दर्शन कर विदेश रवाना होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।





भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्मारती में सपत्नीक सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 



मुख्यमंत्री यादव कल शाम उज्जैन पहुंचे थे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम भी यहीं किया। उल्लेखनीय है कि वे कल से सात दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। 




इसके पूर्व उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लिया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 




दर्शन उपरांत महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन सिंह ने मुख्यमंत्री का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। 


मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंदिर परिसर में भक्तों में उत्साह का वातावरण देखा गया।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा