क्षिप्रा नदी आरती और सामाजिक सेवा के साथ मनाया गया राजेश बराना का जन्मदिवस।
भारत सागर न्यूज देवास। देवास में मां क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ग्रामीण युवा केंद्र क्षिप्रा के खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति का जन्मदिन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मां क्षिप्रा और मां सरस्वती की पूजन, आरती, हवन, यज्ञ, पौधारोपण तथा स्कूली विद्यार्थियों को कॉपी वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए।
फाउंडेशन के सचिव सैयद सादिक अली ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजेश बराना का जन्मदिन क्षिप्रा नदी की आरती के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा में बच्चों को कॉपियों का वितरण किया और
यह भी पढ़े - एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में देवासवासियों ने निभाई हरियाली की जिम्मेदारी।
विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी द्वारा चलाए जा रहे नवाचारों एवं पौधारोपण प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के पुराने व नए भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। नवीन विद्यालय भवन में मां सरस्वती का पूजन और यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, गुरु मां ऊषा जोशी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्टाफ नर्स रश्मि पांडेकर, राजेश व्यास, संध्या व्यास, साबिर शेख, जितेंद्र मालवीय, कमल जोशी, विजय चौधरी, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, संदीप प्रधान, मोहम्मद रिजवान, राजश्री चिंचोलीकर, पपीता जोशी, रितेश कौशल, कृष्णकांत शर्मा, आदिल पठान, बाबूलाल पटेल, नीलिमा शाह,
रेखा सिंह, विजय सिंह बैस, उदय सिंह रावत सहित क्षिप्रा नदी बचाओ फाउंडेशन और पंचतत्व फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने क्षिप्रा पुत्र राजेश बराना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment