ब्रह्माकुमारी केंद्र पर आध्यात्मिक उल्लास से मना गुरुपूर्णिमा महोत्सव....





भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कालानी बाग केंद्र पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। 




इस अवसर पर संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को तिलक लगाकर शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। 




प्रेमलता दीदी ने अपने प्रवचन में कहा कि परमपिता परमात्मा ही सच्चे अर्थों में हमारा गुरु है, जिससे संबंध जोड़कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। 




उन्होंने कहा कि गुरु मनुष्य आत्माओं को सद्मार्ग की दिशा दिखाता है और ज्ञान का ऐसा दीप है, जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। 




गुरु के सान्निध्य में रहकर व्यक्ति सांसारिक जीवन की चुनौतियों को पार कर सकता है। इस आयोजन में ब्रह्माकुमारी अपुलश्री दीदी, ज्योति दीदी, हेमा वर्मा बहन, सफला बहन, रत्न प्रभा बहन, शकुंतला माता, राधा माता, पूर्णिमा बहन, 


बद्री भाई, रूकमणि माता, ममता बहन, छाया बहन, बंसीलाल राठौर भाई, पूरन भाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरुपूर्णिमा के इस पावन अवसर का पुण्य लाभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्राप्त किया।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा