ग्राम बड़ौदा में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन....!
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले की तहसील सतवास के ग्राम बड़ौदा के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को देवास जिला मुख्यालय पहुँचे और कलेक्टर कार्यालय में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों की मुख्य मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब वर्ग को आवास न मिलना, गांव में स्वच्छता की घोर कमी, अधूरी बनी सडक़ों की बदहाली, और सबसे गंभीर मुद्दा - गांव के पास नगरपालिका द्वारा बनाए गए कचराघर से फैल रही गंदगी और बीमारियों का खतरा शामिल था।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार अनसुनी कर दी गई।
कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को इसकी जांच और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समाधान की दिशा में कार्य आरंभ किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को सीधे आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे।
.jpg)

.jpg)


Comments
Post a Comment