कराते में चमके जिले के सितारे, देवास की प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व...!






भारत सागर न्यूज/देवास। जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन 20 जुलाई, रविवार को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल शिप्रा में सम्पन्न हुआ। जिसमें देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 148 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया। 




मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य गब्बर पटेल, एमेच्योर कराते एसोसिएशन जिला देवास अध्यक्ष राजेश कुमावत, उपाध्याय मीना राव स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक प्रभारी युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बरना थे। कार्यक्रम की शुरुआत छह वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं की फाइट से हुई। 




इसके बाद बालक बालिकाओं की फाइट के मुकाबलों में से स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाडिय़ों का सुपर गोल्ड इवेंट हुआ। जिसमें बालिकाओं अंडर 14 में शिवी यादव, अंडर 17 में पूर्ण उपाध्याय व अंडर 19 में प्रथा अवस्थी, 


इसी प्रकार बालक अंडर 6 में फैजान खान अंडर 8 में अक्षय चौधरी, अंडर 10 में आदर्श गोयल, अंडर 12 में गौरव खींची, अंडर 14 में ध्रुव गवली, अंडर 19 में कुलदीप परमार को नेहरू युवा केंद्र जिला देवास द्वारा टी-शर्ट दी गई। 





प्रतियोगिता में  चयनित खिलाड़ी राज्य कराते प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो कि 1 से  3 अगस्त तक शाजापुर में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्ष चौहान, यशस्वी सेन, कृष्ण यादव, निखिल हरोडे, 




सचिन शर्मा, ऋषभ यादव, नेहा यादव की मुख्य भूमिका रही। संचालन जिला सचिव राजीव चौहान ने किया। आभार राजेश बरान ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा