सांझी विरासत' के संवाहक शरद यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।





भारत सागर न्यूज/देवास।  में समाजवादी विचारक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय शरद यादव की 78वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन उज्जैन रोड स्थित एक निजी गार्डन में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्व. यादव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।




हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जेडीयू नेता हरिओम सूर्यवंशी ने शरद यादव को भारतीय राजनीति में मानवीय संवेदनाओं के प्रतीक के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज को न केवल सड़क पर बल्कि संसद में भी पुरजोर ढंग से उठाया। उन्होंने मध्यप्रदेश में कई विकास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।




समाजवादी विचारक धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्व. शरद यादव ने देश की संस्कृति और सभ्यता को जोड़ने के उद्देश्य से 'सांझी विरासत' जैसे आयोजनों की पहल की थी। 



उन्होंने सामाजिक न्याय की पुरजोर वकालत की और देश की संसद में जातिगत जनगणना की मांग को पहली बार मजबूती से रखा।




श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लीलाधर चौधरी, इंद्रसेनराव निमोणकर, वरिष्ठ पत्रकार पवन यादव, समाजवादी विचारक अफजल शेख, सूर्यदेव सिंह, भागीरथ मालवीय, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज पवार सहित अनेक वक्ताओं ने शरद यादव को एक आदर्शवादी, सिद्धांतनिष्ठ और जनहितकारी नेता बताया। इस अवसर पर इकबाल मंसूरी, राजेश पटेल, श्याम सोनी, जावेद शेख, एडवोकेट अजमद कुरैशी सहित अनेक समाजवादी विचारक मौजूद रहे और सभी ने स्वर्गीय शरद यादव को नमन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा