देवास के के.पी. कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में अ.भा.वि.प की नई कार्यकारिणी का ऐलान....
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ.भा.वि.प) का 77वां स्थापना दिवस "राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस" के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (के.पी. कॉलेज) में संगोष्ठी का आयोजन किया गया,
जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्राध्यापक और परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख प्रदीप मेहता उपस्थित रहे।
उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
निर्वाचन अधिकारी सावन कौशल द्वारा की गई घोषणा में श्रीमती सोनाली पिटवे को पुनः नगर अध्यक्ष और हर्ष अग्रवाल को नगर मंत्री पद हेतु निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने परिषद की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रवादी शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और छात्रहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के साथ हुआ, जिससे समूचा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
.jpg)


Comments
Post a Comment