उज्जैन में सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल का नगर भ्रमण: भक्तों का उमड़ा सैलाब ।
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी भव्यता के साथ निकाली गई। बाबा महाकाल ने चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण किया, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने उनके मन महेश स्वरूप में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पूजा के बाद, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट एवं प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने पालकी को कांधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
सवारी के दौरान महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस दल ने भगवान महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद, बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकले, जहां श्रद्धालुओं ने अपने राजा का स्वागत पलक पावड़े बिछाकर किया।
सवारी में पुलिस का घुड़सवार दल, पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ी, पुलिस बैंड और भजन मंडलियां शामिल थीं। सवारी महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पानदरिबा और रामानुज कोट होते हुए रामघाट
पहुंची, जहां बाबा महाकाल का क्षिप्रा के जल से अभिषेक किया गया।
इसके बाद, सवारी कार्तिक चौक, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर से गुजरते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची।
सवारी के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिससे भक्तों को कोई परेशानी नहीं हुई।








Comments
Post a Comment