प्रेम बालोदिया ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री।







भारत सागर न्यूज/देवास। देवास  शाह शक्ति सामाजिक संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बालोदिया अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ रविवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा से सौजन्य भेंट की। 





इस अवसर पर प्रेम बालोदिया ने संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर  सुनीलकुशवाहा से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की योजना बनाई जा रही है। 





इंदौर आगमन पर प्रेम बालोदिया एवं उनके साथ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पमालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। 


इस दौरान देवास जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के भावी कार्यक्रमों के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। 





राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुलाक़ात के दौरान प्रेम बालोदिया को राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी बनाया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन के विस्तार को लेकर सकारात्मक दिशा में चर्चा हुई।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा