सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सतवास में गोवंश के सिंगों पर लगाए गए रेडियम।
भारत सागर न्यूज/देवास(सतवास) । देवास जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक प्रभावी पहल करते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर सतवास क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के सिंगों पर रेडियम पट्टियां लगाई गईं। इस कार्य का उद्देश्य रात के समय वाहन चालकों को गोवंश स्पष्ट रूप से दिखाई देना है, जिससे वाहन और गोवंश दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे कि वे गोवंश के गले में रेडियम की पट्टी और सिंगों पर रेडियम लगाना सुनिश्चित करें, ताकि विशेषकर रात में वाहन चालकों को समय रहते चेतावनी मिल सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
इसी क्रम में सतवास में यह कार्य प्रारंभ किया गया है। यह उल्लेखनीय है कि रेडियम पट्टियों के उपयोग से गोवंश दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों को दिशा और गति नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
इससे आकस्मिक टकराव की संभावनाएं कम होती हैं और सड़कों पर आवागमन सुरक्षित बनता है।
इस पहल से न केवल गोवंश की जान-माल की रक्षा होगी, बल्कि वाहन चालकों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
जिला प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल जन और पशु सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम है।




Comments
Post a Comment