देवास में इंडियन पुलिस महासंघ की बैठक सम्पन्न, नव-नियुक्त कमांडरों को सौंपे नियुक्ति पत्र।





भारत सागर न्यूज/देवास। इंडियन पुलिस महासंघ के तत्वावधान में बालगढ़ रोड स्थित विकास नगर कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव और विचार साझा किए।




असिस्टेंट रेंज कमांडर दशरथ सिंह जाट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में संगठन विस्तार के अंतर्गत कई नव-नियुक्त कमांडरों को नियुक्ति पत्र और सदस्यता कार्ड भेंट किए गए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव यशवंत सिंह मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए नए कमांडरों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करने का आह्वान किया।





नव-नियुक्त पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से राजेश दिगै (असिस्टेंट रेंज कमांडर, इंदौर ज़ोन-2), प्रकाश जाधव (असिस्टेंट रेंज कमांडर, उज्जैन संभाग), ललित जी (डिस्ट्रिक्ट कमांडर, देवास), प्रवीण सहगल, अमित जोशी, मुकेश कारपेंटर, 


कुसुम गोयल (असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट कमांडर), सोनिया जी (असिस्टेंट थाना कमांडर, इंदौर ज़ोन-2), धर्मेंद्र बैनीवाल, सुस्मित जी, ममता, विधांजी, कमल सोलंकी (असिस्टेंट थाना कमांडर, देवास), 





कोमल व्यास, दिनेश पाठक, राजेश सोनी, सुनीता जी, किरण जी, धर्मेंद्र कांटाफोड़, मुकेश, ज्ञारू सिंह कर्मा, नंदराम कर्मा, गजराज सिंह मारू, शिवनारायण विश्वकर्मा, प्रेमसिंह, मंगल सिंह सिसौदिया, राजेन्द्र राठौड़ और मौजीराम शामिल रहे।




कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त कमांडरों को संगठन की ओर से शुभकामनाएं और बधाई दी गई। बैठक का समापन उत्साहपूर्वक और सकारात्मक वातावरण में हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा