सावन में greenery का संकल्प: वृद्धाश्रम में फॉक्स टेल पाम का रोपण....
भारत सागर न्यूज/देवास। सावन माह के शुभ अवसर पर, संस्था समर्पण ने वृद्धाश्रम में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 10 फीट लंबे फॉक्स टेल पाम के वृक्षों का रोपण किया गया, जो आश्रम परिसर में मुख्य द्वार से लेकर विभिन्न स्थानों तक लगाए गए।
ये वृक्ष न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं, बल्कि आश्रम की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर संस्था समर्पण के सदस्य मदन सिंह धाकड़, आरएसएस से प्रकाश व्यास, विकास गिरी,
हिमालय एकेडमी स्कूल के संचालक सुरेंद्र राठौर, पतंजलि से अनंत जोशी, वृद्धा आश्रम के संचालक दिनेश चौधरी, तथा कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और बुजुर्गों को एक स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करना रहा।
संस्था के सदस्यों ने घोषणा की कि भविष्य में भी इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।




Comments
Post a Comment