देवास का अमलतास अस्पताल फिर विवादों में, मरीज पर गनमैन ने तानी बंदूक – दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप....!




भारत सागर न्यूज/देवास/राहुल परमार। देवास के बांगर स्थित अमलतास अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और परिजनों के साथ मारपीट की गई। 



इस दौरान अस्पताल के गनमैन ने मरीज पर बंदूक तान दी और धमकी दी कि यहां से निकल जाओ वरना जान से मार देंगे। मरीज विनोद का कहना है कि वह हाथ का इलाज कराने आया था और खाना खाने गया था। इसी दौरान डॉक्टर और गनमैन ने उसके साथ अभद्रता की और मारपीट की।




वहीं इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उल्टा मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है। प्रबंधन ने इस विषय में भी प्रकरण दर्ज करवाने की बात कही है और अपनी ओर से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं।


घटना के दौरान अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 




अमलतास अस्पताल का नाम लगातार विवादों में घिरता रहा है और इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा