कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती



भारत सागर न्यूज/देवास। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति देवास के तत्वावधान में धूमधाम से जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद पटेल के नेतृत्व में मनाई गई। अलकापुरी में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया। 



तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाज के वरिष्ठ डॉ. आर.के.डी. वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष सुखलाल पटेल, वाल्मिक पटेल, तेजभान सिंह पटेल सुनील कुमार पटेल, लाल बिहारी पटेल, परमानंद पटेल, मनोज पटेल, सांतन सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही पटेल के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एलपी पटेल ने किया एवं आभार रविन्द्र पटेल ने माना।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन