महर्षि गौतम द्वार का प्रस्ताव पारित होने पर पार्षद पं. दीपेश कानूनगो का किया स्वागत



भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के महासचिव एवं नगर निगम वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पं. दीपेश कानूनगो के अथक प्रयासों से गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज के आराध्य एवं न्यायशास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम द्वार के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। 



समाज के इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण कार्य के लिए देवास जिला गुर्जर गोड ब्राह्मण सभा की ओर से पार्षद कानूनगो तथा सर्व ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, सतीश व्यास, वासुदेव शर्मा एवं प्रणय व्यास ने अतिथियों का दुपट्टा और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष छोटू पांडे, देवकीनंदन समाधिया, रोहित उपाध्याय, मंगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन