कलमा शमशान घाट मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर विकास कार्य किए जाएं- ठाकुर

दाह संस्कार के लिए लकड़ी की भी उचित व्यवस्था नहीं, सड़ गए हैं चद्दर- ठाकुर


भारत सागर न्यूज/देवास। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश जोड़ों अभियान चलाया जा रहा है। 




पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिलेभर में मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत ग्रामों का भ्रमण किया जा रहा है। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलमा का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या को जाना। देखा कि कहीं सडक कच्ची है, तो कहीं गड्ढों से परेशान है ग्रामीणजन। 




ग्राम के दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि श्मशान घाट की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण कर लेने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। उच्च अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दाह संस्कार के लिए लकड़ी, कंडे रखने की भी उचित व्यवस्था नहीं हैं। चद्दर सड़ रहे हैं। मुरम का भराव नहीं है। पहुंच मार्ग कच्ची होने से शवयात्रा  में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 




वर्षों से विकास की बाट जोह रहा है श्मशान घाट। दाह संस्कार में आ रही परेशानियों से ग्रामीण आक्रोश में है। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर ने बताया कि श्मशान घाट जमीन कब्जा मुक्त हो और श्मशान घाट का विकास किया जाये। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर, टोंकखुर्द के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर, ओमप्रकाश पटेल, मुकुट चौधरी, 




बद्रीलाल गुर्जर, रामसिंह मुकाती, प्रेमसिंह गुर्जर, हुकुम मालवीय, देवकरण गुर्जर, गुमानसिंह पंडा, राकेश चौधरी आदि ने कलेक्टर से शव यात्रा मार्ग पर मुरम का भराव, चद्दर शेड लगाने एवं शव यात्रा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। यह जानकारी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत कलमा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन