500 साल बाद बना दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग, शनि–बुध की मार्गी चाल से इन राशियों का बदलेगा भाग्य




भारत सागर न्यूज/देवास। ज्योतिष जगत में एक अद्भुत और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिषाचार्यों ने लगभग 500 वर्ष बाद घटित होने वाली महत्वपूर्ण घटना बताया है। 




सनातन ज्योतिष व अनुष्ठान केंद्र के पं. संदीप शास्त्री के अनुसार, नवग्रहों में प्रमुख माने जाने वाले न्याय के देवता शनिदेव और ग्रहों के राजकुमार बुधदेव अपनी चाल बदलने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 28 नवंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे, जबकि 29 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। 




दोनों ग्रहों का एक साथ मार्गी होना अत्यंत दुर्लभ स्थिति मानी जाती है और यह लंबे अंतराल—करीब 500 वर्षों—बाद घटित हो रही है। यह संयोग कई राशियों के जातकों के लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। 




नौकरी, व्यापार, आर्थिक मामलों और रिश्तों से जुड़े विषयों में सकारात्मक परिवर्तन देखने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रहों की इस असामान्य स्थिति को वर्ष 2025 की प्रमुख ज्योतिषीय घटनाओं में शामिल किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन