सेवा व आध्यात्मिकता की समर्पण मूर्ति थे रमेशचंद्र अग्रवाल- पूर्णानंद महाराज

- गोमाता को गुड़ खिलाकर जरूरतमंदों को बांटे ऊनी वस्त्र




भारत सागर न्यूज/देवास। मां
चामुंडा सेवा समिति की ओर से दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवालजी के 81वें जन्मदिन के अवसर पर संत पूर्णानंद महाराज एवं ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में भोलेनाथ मंदिर स्थित गोशाला में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर गोमाता को गुड़ खिलाया एवं जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र भेंट किए गए। 




मुख्य अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट संदीप कुमार एस, कमांडेंट केजी सोमवंशी थे। कार्यक्रम में बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, विवेक सिंह, अनिल कुमार, उप महाप्रबंधक अभिराज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 




संत पूर्णानंदजी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि रमेशचंद्र अग्रवाल सेवा व अध्यात्म की समर्पण मूर्ति थे, जिन्होंने मानव सेवा में जीवन समर्पित कर दिया। रामेश्वर जलोदिया ने कहा कि उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। गौ माता को गुड खिलाकर एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किए गए। 




इस अवसर पर समाजसेवी नारायण व्यास, रामाश्रय मिश्रा, प्रतापसिंह मेहता, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, अभिषेक अवस्थी, सुशील शिंदे मातृशक्ति मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान, सुधा सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार उम्मेद सिंह राठौड़ ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन