पटवारी पद पर कार्यरत अशोक मोदी की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। राजस्व विभाग में पटवारी पद पर 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर सरपंच यूनियन संघ के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह चदाना के नेतृत्व में अशोक मोदी पटवारी को समारोह पूर्वक विदाई देकर शाल, श्रीफल पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। 




अशोक मोदी ने अपने 40 वर्षीय सेवा को सफलतापूर्वक पूरा करने का श्रेय साथी कर्मचारी-अधिकारियों व सहयोगियों को दिया। कहा कि बिना सहयोग के कोई कार्य सफल नहीं होता। सफलता के लिए सत्य, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना पड़ता है। 




प्रत्येक कर्मचारी अपनी सेवा ईमानदारी के साथ करें। इस अवसर पर ठा. मोहन सिंह चंदाना, सुनील चौधरी, पूनम चंद, भारत सिंह, सुरेंद्र कुमार मुकाती, प्रथम रावल, गणेश वर्मा, प्रेमचंद पंडित आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा