सीएमएचओ डाॅ.बेक ने प्रायवेट क्लीनिक सहित स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजनी जेम्स बेक ने शुक्रवार को जिले के प्रायवेट अस्पताल सीटी केयर हाॅस्पिटल हाटपिपल्या, आरोग्य पाॅली क्लीनिक एवं डे केयर सेंटर नेवरी, और शासकीय स्वास्थ्य संस्था उपस्वास्थ्य केंद्र राजोदा ,अलरावदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटपिपलिया का किया आकस्मिक निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डाॅ बेक ने नेवरी में संचालित आरोग्य पाॅली क्लीनिक एवं डे केयर सेंटर नेवरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओं कार्यालय मे करवाया गया था ,निरीक्षण के दौरान चिकित्सक क्लीनिक में नही मिले। हाटपिपल्या में सीटी केयर हाॅस्पिटल हाटपिपल्या का निरीक्षण किया गया,
चिकित्सक और स्टाॅफ की जानकारी ली इनके द्वारा आयुष्मान योजना में इम्पेनल करने ऑनलाइन आवेदन किया गया मौके पर निरीक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं पर मरीजो को प्रदाय सुविधा सम्बंधित आवश्यक कार्यवाही पुर्ण करने के निर्देश दियें गये। सीएमएचओ डाॅ बेक ने बीएमओ बागली को निर्देशित किया की राजस्व विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में आकस्मिक भ्रमण कर झोलाछाप डाक्टरो और अपंजीकृत क्लीनिक पर नियमानुसार निरन्तर कार्यवाही की जावे।
उपस्वास्थ्य केन्द्र राजोदा में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवम पोषण दिवस का निरीक्षण किया ,मातृ एवम शिशु स्वास्थ्य सेवाओं ,परिवार परिवार कल्याण कार्यक्रम ,टी.बी. सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली अनमोल पोर्टल में प्रदाय सेवाओं की शतप्रतिशत एंट्री करने और हितग्राही मूलक स्वास्थ्य योजनाओं की आईईसी प्रचार प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। सीएचओ स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कायकर्ता को ग्राम में नियमित भ्रमण कर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करने औश्र सेवा प्रदायगी रिकार्ड अपडेट करने के निर्देश ।
उपस्वास्थ्य केन्द्र अलरावदा में निरीक्षण कर स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी ली स्वास्थ्य संस्था में जन आरोग्य समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लेकर नागरिको के लिए सुलभ एवं आवश्यक व्यवस्था करने और पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड नियमित बनाने के निर्देश दिए, समय पर टीकारकण एवं अन्य सेवा प्रदायगी कार्य समय पर पुर्ण करने के निर्देश दियें।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटपिपलिया में निरीक्षण के दौरान संस्था में प्रसव की जानकारी ली ,भर्ती प्रसूताओं से चर्चा कर सेवाओं के बारे में पूछा ,प्रसव कक्ष,ओपीडी,सहित अन्य विभाग का निरीक्षण किया साफ-सफाई के निर्देश दिए। मेडिकल ऑफिसर,स्वास्थ्य कार्यकर्ताको क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, स्वास्थ्य जाॅच कर हाई -रिस्क महिलाओ का चिन्हांकन और उचित प्रबंधन कर सुरक्षित प्रसव करवाने के आवश्यक निर्देश दिये, परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर बागली बीएमओ डाॅ.हेमन्त पटेल, हाटपिपल्या सेक्टर मेडिकल ऑफिस डाॅ.ऋषि श्रीवास्तव ,डाॅ महिपालसिंह , अजय डेविडा,सुशांतसिंह सहित अन्य चिकित्सक स्टाॅफ उपस्थित रहे।






Comments
Post a Comment