निष्पक्ष जांच के बाद अधिवक्ता दिलराज गौड़ का नाम प्रकरण से पृथक, पुलिस अधीक्षक ने दी अनुमति
भारत सागर न्यूज/देवास। थाना भौरासा पुलिस द्वारा की गई विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अधिवक्ता दिलराज गौड़ घटनास्थल पर उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक वर्मा द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।
मामले की जांच के उपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) देवास, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनकच्छ एवं सहायक निदेशक अभियोजन, जिला देवास द्वारा अधिवक्ता दिलराज गौड़ का नाम प्रकरण से पृथक किए जाने की अनुशंसा की गई थी।
उक्त अनुशंसा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, देवास ने थाना भौरासा में दर्ज प्रकरण से दिलराज गौड़ का नाम पृथक करने की अनुमति प्रदान कर दी है। थाना भौरासा पुलिस द्वारा की गई निष्पक्ष जांच के पश्चात एफआईआर से संबंधित वास्तविक तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर नाम प्रथक की कार्रवाई की गई।




Comments
Post a Comment