गणतंत्र दिवस 2026: राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़




भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।




जारी आदेशों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।




कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, 




साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा