मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षक शाकीर मंसूरी जिला कलेक्टर द्वारा हुए सम्मानित ।

- हाटपिपलिया क्षेत्र के शिक्षक को जिला स्तर पर मिला सम्मान




भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपिपलिया । नगर हाटपिपलिया क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी मतदान केन्‍द्रों पर राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।  




जिला देवास के अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को तहसील स्तर, विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर  सम्मानित किया गया । इसी क्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान सराहनीय योगदान देने पर नगर हाटपीपल्या के समीपस्थ देवगढ़ संकुल अंतर्गत ग्राम शमशाबाद के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक शाकीर मंसूरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।




16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज सिंह द्वारा मंसूरी को अपर कलेक्टर, एसडीएम देवास, नेशनल लेवल मास्टर्स ट्रेनर्स एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचक नामावली के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने पर यह सम्मान प्रदान  कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
सहयोगी कर्मचारियों, शिक्षक साथियों एवं  ईष्ट मित्रों  ने मंसूरी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा इसे क्षेत्र के लिए बड़े ही सम्मान की बात बताया । जिला स्‍तरीय कार्यक्रम मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में ‘’माय इण्डिया, माय वोट" थीम पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह मुख्‍य के आतिथ्‍य में आयोजित हुआ। इस दौरान अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर संजीव जैन, एसडीएम अभिषेक शर्मा, डॉ. एस.पी.एस राणा, डॉ समीरा नईम, संजय गाडगे, संजय बारोनिया, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक मनीष श्रीवास्तव, अनिल जोशी, आदित्य जोशी, राकेश चौहान, धर्मेन्द्र जोशी, संजय नीमा, नासिर शेख, कुलदीप यादव, साजिद पठान, अमृता शिंदे, हिमांशु राठौरस हित अन्‍य सभी अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा