साल के अंत तक चंबल के जल स्तर को लेकर किसानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन स्टॉप डेम बनाने की मांग




भारत सागर न्यूज/खाचरोद/संजय शर्मा । खाचरोद तहसील के ग्राम चंदोडिया के किसानों ने चदौड़िया और अटलावदा के बीच चंबल नदी पर एक बड़ा स्टाप डेम बनवाने के लिए गांव के किसानों ने पानी की समस्या को लेकर नागदा विधायक विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है साल के अंतिम महीने तक चंबल का जल खाली हो जाता है ।




जिससे किसानों को अपनी फसलों को पानी देने में काफी दिक्कत आती है और किसान अपनी फसलों को सही ढंग से फसलों को पानी नहीं पिला पाते जिस पर नागदा विधायक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह  चौहान ने किसानों को विश्वास दिलाया है कि वहां पर एक बड़ा डेम बनाया जाएगा । 




इसकी मांग में सरकार से करूंगा इस मौके पर ग्राम चंदोडिया के किसान किशोर गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर, अमर सिंह, लाल सिंह, विकास सिंह, जितेंद्र सिंह, बने सिंह, गोविंद सिंह, हीरालाल गुर्जर, दिलीप गुर्जर, आनंद गुर्जर, 




दीपेंद्र गुर्जर, प्रदुम गुर्जर, विजय गुर्जर,और बलदेव सिंह गुर्जर परमार खेड़ी, हरि सिं गुर्जर खजुरिया, लखन गुर्जर सिमरोल आदि किसान मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन