धर्मेंद्र जोशी बने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जिला देवास इकाई का निर्वाचन रविवार, 18 जनवरी को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, भोंसले कॉलोनी में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. विष्णु वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक (मंडी प्रकोष्ठ) मुकेश चौधरी, प्रदेश मंत्री सहज सरकार एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश वर्मा उपस्थित रहे।
प्रांत से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय संगठन मंत्री मनोहर गिरी एवं संभागीय अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार ने बताया कि जिला देवास की समस्त ब्लॉक एवं तहसीलों से निर्वाचित प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में भाग लिया। जिला इकाई के लिए एक ही पैनल प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
घोषित पदाधिकारियों में धर्मेंद्र जोशी को जिलाध्यक्ष, राममूर्ति बिलावलिया को कार्यकारी अध्यक्ष तथा अशोक शर्मा, बालकृष्ण यादव, दशरथ सिंह सेंधव, धर्मेंद्र पाटीदार, दिनेश जिनवाल, आनंद गोखे, आनंद यादव, प्रतिभा सिसोदिया एवं पुष्पा भारती को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर रविन्द्रपाल सिंह तंवर, सहसचिव के रूप में राजेश व्यास, सुशील परमार, अनुज जायसवाल, शकुंतला मालवीय एवं प्रिया शर्मा निर्वाचित हुए।
कोषाध्यक्ष दिनेश कुमावत, संगठन मंत्री पंकज वर्मा एवं मोहनदास बैरागी, कार्यालय मंत्री शिवनारायण चौधरी तथा सह कार्यालय मंत्री उमाकांत जोशी बनाए गए। प्रचार मंत्री संजय सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहनसिंह पंवार, आनंद मीरचंदानी, अलका बाडोले एवं गजेन्द्र परमार को शामिल किया गया, जबकि आशुतोष धारीवाल एवं दीपचंद सोनी को विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली, खातेगांव, हाटपीपल्या, उदयनगर एवं सतवास तहसीलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष धारीवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन रविन्द्रपाल सिंह तंवर द्वारा किया गया।





Comments
Post a Comment