अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई
- ग्राम खटाम्बा में कार्यवाही 1 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध 04 पेटी देशी मदिरा ज़ब्त
भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसमें दिनांक 21.01.2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी टीम देवास द्वारा शहर गस्त की गई तथा ग्राम खटांबा में एक ढाबे से 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद की गईं ढाबा संचालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा (34)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध विवेचना में लिए गए। जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 15000 रुपए है।
आज की कार्यवाही मेंआबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव आबकारी आरक्षक,बालकृष्ण जायसवाल,दीपक,निहाल आशीष गुप्ता सैनिक किशोर एवं अनिल अकोडिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



Comments
Post a Comment