“काला कानून वापस लो” — यूजीसी एक्ट के खिलाफ उज्जैन में सवर्ण समाज का प्रदर्शन




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। केन्द्र सरकार द्वारा लायें गये यूजीसी एक्ट के खिलाफ कल शाम सवर्ण समाज ने प्रदर्शन किया।इस दौरान पैदल मार्च निकाल कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर इस काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। 




केन्द्र सरकार द्वारा लायें गये यूजीसी एक्ट का पूरे देश भर में जमकर विरोध हों रहा है और जगह-जगह घरने प्रदर्शन हों रहें हैं। उज्जैन में भी कल शाम को सवर्ण समाज सड़क पर उतरा और प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग टावर चौक पर एकत्रित हुये और शहीद पार्क तक पैदल मार्च निकाला। 




जहां नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एडीएम पवन बारिया कों ज्ञापन सौंप कर यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की गई। वहीं टावर चौक पर मानव श्रृंखला भी बनाई गई।






नाराज़ लोगों का कहना था कि शिक्षा नीति सभी वर्गों कों साथ लेकर चलने वाली होना चाहिए ना कि किसी एक वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने वाली। इस दौरान महामंडलेश्वर शैलेषानन्द गिरी महाराज एवं पार्षद अर्पित दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा