उज्जैन पहुंचे महा आर्यमन सिंघिया, बाबा महाकाल के दर्शन कर की टीम इंडिया की जीत की कामना




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंघिया आज सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल से देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।




गौरतलब है कि आज इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाना है। मैच से पहले महा आर्यमन सिंघिया ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की।




दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा