जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के महापौर ने दिए निर्देश
भारत सागर न्यूज/देवास। महापौर जनसुनवाई के अंतर्गत दिनांक 28 जनवरी को नगर निगम कार्यालय के बैठक हाल में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने नागरिकों से निगम संबंधी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए। जनसुनवाई के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं।
प्रमुख रूप से महात्मा गांधी कॉलोनी, नूतन स्कूल के पीछे सार्वजनिक नाले पर अवैध रूप से बने शौचालय को हटाने, वार्ड क्रमांक 2 गिरीराजधाम कॉलोनी में सार्वजनिक स्थल पर निर्माणाधीन मकान का मटेरियल हटाने, आवास नगर में चेंबर खाली कराने तथा वार्ड क्रमांक 5 महाकाल कॉलोनी में मकानों के आगे अवैध रूप से बने ओटले हटाने सहित अन्य निगम संबंधी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए गए। महापौर श्रीमती अग्रवाल ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं लाइसेंस वितरण -
जनसुनवाई के दौरान विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं पार्षद प्रतिनिधि संजय सिंह ठाकुर की उपस्थिति में 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के स्वीकृति पत्र तथा 10 व्यवसायियों को खाद्य एवं अखाद्य लाइसेंस वितरित किए गए।
इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन जोशी, विपुल अग्रवाल, निगम उपायुक्त श्रीमती देवबाला पिपलोनिया, उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्रीमती इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, राजस्व अधिकारी श्रीमती अनुभूति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमंत उबनारे, हरेंद्र सिंह ठाकुर, उपयंत्री जीवन रावत, प्रवीण पाठक, विशाल जगताप सहित नागरिक, हितग्राही एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment