खाचरौद पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही




भारत सागर न्यूज/खाचरौद । उज्जैन  थाना खाचरौद पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा  300 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (54 बल्क लीटर) कुल कीमती ₹27,000 जप्त की है। 




दिनांक 27.01.26 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए रतलाम रोड खाचरौद निवासी शरीफ पिता सुभान खाँ को पकड़ने हेतु खाचरोद के ग्राम कुम्हारवाड़ी–पचलासी रोड पर घेराबंदी की गई, 




जहां पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा जिससे और पुलिस को पीछे देख शराब से भरा पीठ बैग व प्लास्टिक बोरा रास्ते में गिराकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 




जप्ती उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है। इस कार्यवाही में निरीक्षक धनसिंह नलवाया, उनि ईश्वर जोशी, प्रआर सोमसिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय अहम  भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा