अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ को मिला नया प्रदेश नेतृत्व

- एडवोकेट अशोक गुजराती बने प्रदेश अध्यक्ष, छोटेलाल डोडिया को सौंपी गई प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी



भारत सागर न्यूज/देवास। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ ने अपने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने देवास निवासी एडवोकेट अशोक गुजराती को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल डोडिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। 



राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने एक बार फिर गुजराती पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि गुजराती पूर्व में भी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय विधि सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और संगठन को निरंतर दिशा देने का कार्य किया है। नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी छोटेलाल डोडिया भी वर्षों से सामाजिक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। 



उनका संगठनात्मक सफर इंदौर जिला अध्यक्ष, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों से होकर गुज़रा है। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सोलंकी विशेष रूप से देवास पहुँचे। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को पुष्पमालाएँ पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा दोनों को विधिवत दायित्व पत्र सौंपा। 



कार्यक्रम के दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनियुक्त नेतृत्व को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी1 पप्पू परमार द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन