निगम आयुक्त के आदेशों के बावजूद अवैध भवन निर्माण पर कार्रवाई नहीं



भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद गोया क्षेत्र में जारी अवैध भवन निर्माण पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भगतसिंह मार्ग, गोया निवासी शरीफ उर्फ लल्लू घोसी ने जिलाधीश एवं नगर निगम आयुक्त दिलीप सिंह को लिखित शिकायत दर्ज कराई है।




शिकायत में घोसी ने बताया कि गोया क्षेत्र में अफजल राणा पिता मुंशी घोसी द्वारा शासकीय भूमि तथा स्वयं की कुछ निजी भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के भवन निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में न तो टी.एन.सी. विभाग और न ही नजूल विभाग से एनओसी ली गई है, साथ ही नगर निगम से भवन का नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया है।




शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार द्वारा शहरभर में हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए गए थे, इसके बावजूद गोया क्षेत्र में चल रहे इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए भवन शाखा के अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे निगम आयुक्त के आदेशों की अवहेलना हो रही है।




शरीफ घोसी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार नगर निगम आयुक्त को आवेदन दिए, लेकिन आज दिनांक तक अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अफजल राणा द्वारा किए जा रहे अवैध भवन निर्माण पर शीघ्र रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी उचित कार्रवाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा