मेहनती खिलाड़ी ही खेलों और जीवन में सफलता प्राप्त करते है-सेंधव



भारत सागर न्यूज/देवास। मेहनती खिलाड़ी ही खेलों में और जीवन में सफलता प्राप्त करते है। म.प्र. सरकार भी इस दिशा में लगातार प्रयत्नशील रहती है। उक्त बातें जिला स्तरीय खेलों एम.पी. यूथ गेम्स 2025-26 समापन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये रायसिंह सेंधव जिलाध्यक्ष भाजपा देवास ने श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम में कही। 




प्रारंभ में अतिथियों तथा खेल संघो के प्रतिनिधियों का स्वागत सुश्री सेना गाडरिया जिला खेल अधिकारी, पप्पी मर्सकोल, रेणु सिंह, यूनुस खान आदि ने किया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जावेद पठान ने बताया कि जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन देवास जिले में दिनांक 16 से 20 जनवरी 2026 तक पिट्टू, जूडो, बॉक्सिंग, हॉकी, टेबल टेनिस, क्रिकेट, 






बैडमिन्टन, तैराकी, एथलेटिक्स, योगासन, मलखम्ब, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल, शजरंज आदि खेलों में जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले के अलग-अलग विधाओं में लगभग 1200 बालक / बालिका खिलाड़ियों एवं आफिशिल्स ने भाग लिया। 




प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास जयवीर सिंह भदौरिया व उप पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा पार्षद गणेश पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सिलौदिया खेल गुरू राधेश्याम सोलंकी, 




अनिल श्रीवास्तव, दिलीप महाजन, अरुण रघुवंशी, विद्युत मालाकार, राजेंद्र सिंह सेंधव, ओ.पी जगावत, सुधीर टोप्पो, ललित भण्डारी, प्रवीण सांगते, जितेन्द्र गोस्वामी, धर्मेन्द्र भदौरिया, अबरार अहमद शेख, अभय श्रीवास, विरेन्द्र ठाकुर, 




विशाल पटेल, कुलदीप यादव, कपिल व्यास, विष्णु शिवहरे, मनोज सिंह, सलीम शेख, मुजीब शेख, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा एवं आभार जावेद पठान ने माना।




परिणाम इस प्रकार रहे -

बास्केटबॉल बालक प्रथम खेल विभाग बास्केटबॉल सेन्टर देवास, द्वितीय खातेगांव, बालिका प्रथम खातेगांव, द्वितीय खेल विभग बास्केबॉल सेन्टर देवास, खो-खो बालक प्रथम देवास, द्वितीय बागली, बालिका प्रथम देवास, द्वितीय बागली, फुटबॉल बालक प्रथम देवास, द्वितीय बागली, बालिका प्रथम टोंकखुर्द, द्वितीय कन्नौद, रस्साकसी बालक प्रथम देवास, द्वितीय कन्नौद, 




बालिका प्रथम कन्नौद, द्वितीय सोनकच्छ, कबड्डी प्रथम बालक प्रथम सयुक्त विजेता सोनकच्छ बागली, बालिका प्रथम खातेगांव, द्वितीय देवास, वालीबॉल बालक प्रथम वालीबॉल फीडर सेंटर देवास, द्वितीय खातेगांव बालिका प्रथम वालीबॉल फीडर सेन्टर देवास, द्वितीय खातेगांव। जिला स्तर प्रतियोगिता में  से चयनित खिलाड़ी संभाग एवं राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन