परेड ग्राउंड व मंडुक पुष्कर तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान

- जल स्रोतों के आस पास सफाई रखने हेतु नागरिकों को किया प्रेरित



भारत सागर न्यूज/देवास। निगम द्वारा निरंतर जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिकों में जागरूकता रखने हेतु कार्यवाही के साथ निरंतर जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही है। 



गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम स्वच्छ भारत मिशन टीम व निगम स्वच्छता निरीक्षकों एवं वार्ड दरोगाओं द्वारा अपने वार्डाे में सफाई के उपरांत मंडूक पुष्कर तालाब पर भी सफाई अभियान चलाकर आसपास के नागरिकों को जल स्त्रोतों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया 



एवं जल स्रोतों के आस पास सफाई रखने हेतु प्रेरित किया तथा परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम समापन के पश्चात सफाई अभियान चलाकर निगम की टीम ने साफ सफाई की।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन