शासकीय संदीपनि उमावि सन्नौड़ में करियर मेले का सफल आयोजन




भारत सागर न्यूज/देवास। 27 जनवरी 2026 को शासकीय संदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्नौड़, देवास में करियर मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। 




करियर मेले के द्वितीय दिवस 28 जनवरी 2026 को कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि सरपंच महेश पटेल, प्राचार्य मेहरबान सिंह पारसनिया, नोडल शिक्षक दीपक नामदेव तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वेबिनार के माध्यम से आमंत्रित काउंसलर डॉ. विजय आनंद शर्मा द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 




उन्होंने कौशल विकास, आईटीआई, इंजीनियरिंग, प्रबंधन तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन से विद्यार्थियों को न केवल मार्गदर्शन मिला, बल्कि यह विश्वास भी जागा कि निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य प्राप्त होगी और सफलता का मार्ग अब अधिक स्पष्ट व सुगम बनेगा। 




अंत में विद्यालय के प्राचार्य मेहरबान सिंह पारसनिया द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन