आरटीओ ने कार्यवाही कर बिना दस्तावेज के 12 मैजिकों को किया जप्त

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास




भारत सागर न्यूज/देवास।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 




इसी कड़ी में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सख्ती के साथ जांच अभियान चलाकर देवास शहर में बिना दस्तावेज मैजिक वाहनों पर कार्यवाही की गई। 




मैजिक वाहनों में बीमा, फिटनेस, पीयूसी, परमिट की जांच कर 12 मैजिक वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाई जाने पर मैजिक जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया। आरटीओ जांच दल द्वारा मैजिक वाहनों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा