1500 मीटर दौड़ में भाग लेकर आर्यन गुर्जर ने सेकंड स्थान प्राप्त किया।



भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपिपल्या। डां भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मुरना में नेशनल स्तर पर आयोजित एथलेटिक्स 1500 मीटर दौड़ में ग्राम लिंबोदा के आर्यन पिता गोविंद गुर्जर ने भाग लेकर सेकंड स्थान प्राप्त किया। 



एथलेटिक्स में 12 प्रतिभागी अलग-अलग प्रांत से आए थे और उन्होंने 1500 मीटर की दौड़ में भाग लिया था। आर्यन गुर्जर ने नेशनल स्तर आयोजित 1500 मीटर दौड़ में भाग लेकर सेकंड स्थान प्राप्त करने पर गांव में खुशी की माहौल छा गया 



उप सरपंच हुकम पाटीदार और अन्य लोगों ने आर्यन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और बताया कि नेशनल स्तर के एथलेटिक्स के आयोजन में भाग लेकर आर्यन ने गांव का नाम बढ़ाया है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन