महाकालेश्वर मंदिर की आरती में शुल्क का विरोध: युवक कांग्रेस ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । महाकालेश्वर मंदिर में संध्याकालीन और शयन आरती में 250 रुपये शुल्क लगाए जाने के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।




मंदिर समिति द्वारा संध्याकालीन एवं शयन आरती में शामिल होने के लिए 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किए जाने के निर्णय का साधु-संतों और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला युवक कांग्रेस ने भी मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया।




कार्यकर्ताओं ने लोहे के पुल से पैदल मार्च निकालते हुए महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार तक रैली निकाली और नारेबाजी की। इसके बाद मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल को ज्ञापन सौंपा गया।




जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव ने कहा कि आरती में लगाया गया शुल्क तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही सप्ताह में तीन दिन आम दर्शनार्थियों को गर्भगृह में प्रवेश देकर दर्शन कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो युवक कांग्रेस आंदोलन और भूख हड़ताल करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन