दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इलेवन बी रही विजेता

- खेल भावना खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गुण होता है- डॉ. आरपी 



झाला भारत सागर न्यूज/देवास। पुलिस परेड ग्राउंड पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें इलेवन बी व  इलेवन पार्क टीम के बीच में क्रिकेट मैच हुआ। इलेवन बी क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही टूर्नामेंट का समापन हुआ। 



विजेता टीम के खिलाड़ियों को डॉ. आरपी झाला के मुख्य आतिथ्य में शील्ड प्रदान कर  सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए डॉ. झाला ने कहा खेल भावना खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गुण होता है। खिलाड़ी वहीं सर्वश्रेष्ठ होता है जो खेल भावना से खेले। खेल में जीत-हार एक अहम हिस्सा है। 



जब दो टीम खेलती है, तो किसी की जीत, तो किसी की हार निश्चित होती है। लेकिन वह भी कोई हार नहीं होती है, वह भी हमें कुछ सीखने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर सुनील सिंह ठाकुर, डॉ. डीएम पटेल, हिमांशु, लकी, अंशु चौधरी, पंकज ठाकुर, आदित्य थानदल, दीपक मालवीय, सत्येंद्र हेड साहब, रजनीकांत हेड साहब आदि उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन